आजमगढ़, दिसम्बर 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। सर्दी अब जानलेवा हो गई है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पहाड़ों से आ रहीं पछुआ हवाएं कहर बरपा रही हैं। गलन के कारण लोगों की हालत खराब हो जा रही है। सोमवार सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 16 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान को बादलों ने पूरी तरह से ढक रखा है। सोमवार सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन वातावरण में धुंध छाई हुई थी। सुबह से हवा चलने के कारण गलन काफी तेज थी। सुबह बिस्तर से उठने के बाद लोगों की हालत खराब हो जा रही थी। ठिठुरन के चलते लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे थे। गलन के कारण हाथ-पैर सुन्न पड़ जा रहे थे। सर्दी तेज होने के कारण सुबह लोग मार्निंग वॉक पर नहीं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.