देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। ठंड से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ज्वाइंट पेन, नस, गठिया, बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा श्वास, त्वचा, कान और आंख की बीमारी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। आर्थो, मेडिसिन, टीबी व चेस्ट, ईएनटी, स्किन में मरीजों की कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं नेत्र रोग विभाग में एलर्जी और मोतियाबिंद के मरीजों की संख्या अधिक रही। डिजिटल एक्स-रे सेंटर व पोर्टेबल एक्स-रे कक्ष के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। मरीजों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा सीमावर्ती बिहार प्रांत के करीब दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। आर्थो विभाग में जोड़ों के दर्द, गठिया व नस ...