एटा, जनवरी 6 -- चार दिन के नवजात शिशु की मंगलवार को ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज इमरजेंसी में पहुंचे तीन अन्य मरीजों को चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। मैनपुरी जनपद के ब्लॉक कुरावली क्षेत्र के गांव जखऊआ निवासी रूपकिशोर मंगलवार दोपहर में अपने चार दिन के नवजात बच्चे को लेकर मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। चार दिन के बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने एसएनसीयू के लिए रेफर कर दिया। डाकबगलिया स्थित एसएनसीयू यूनिट में पहुंचने पर चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता रूपकिशोर ने बताया कि चार दिन पूर्व बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चा सोमवार सुबह तक ठीक था। दोपहर होते-होते सर्दी लगने के कारण उसने हलचल करना बंद कर दिया था। ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के नगला मान्धाती निवासी 65 वर्षीय कल्लू सिंह पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.