हापुड़, दिसम्बर 30 -- क्षेत्र में लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह और देर शाम के समय कोहरा इतना घना हो जाता है कि सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रह जाती है। इसी वजह से लोगों ने अनावश्यक रूप से घरों से निकलना बंद कर दिया है और जरूरी कार्य निपटाकर जल्दी ही अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कोहरे का सीधा असर बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। जहां पहले देर शाम तक चहल-पहल रहती थी, वहीं अब दुकानदार जल्दी दुकानें बंद करने लगे हैं। ग्राहक कम निकलने से व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। छोटे दुकानदारों का कहना है कि ठंड और कोहरे की वजह से बिक्री में कमी आई है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.