सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- सीतामढी। जिला इन दिनों अभी ठंड की चपेट में है। पिछले एक पखवाड़े से सर्दी कहर बरपा रही है। इस बीच 10 से 15 किमी की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा बैरन बन गई है। इसके चलते गलन असहनीय हो गई है। गलन व कनकनी का असर जारी है। जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह से शाम तक लोग ठिठुरन से बचाव के जुगाड़ में लगे रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि पूर्वानुमान है कि 31 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड परेशान करेगी। कोहरा के चलते सुबह देर तक दृश्यता में कमी नही हुई। सुबह देर तक दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। रविवार को जिला का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने को करें घरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.