सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में कड़ाके की ठंड व कोहरे के कारण ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा। इससे दिहाड़ी मजदूर रोजी-रोटी के लिए शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। साथ ही शहर के शांतिवट वृक्ष, अस्पताल मोड़, मालवीय चौक के समीप, पुराना किला मोड़ समेत विभिन्न जगहों, चौराहों व निर्माण स्थलों पर काम की तलाश में भटक रहे हैं। दिहाड़ी मजदूर काम के साथ प्रशासन से अलाव व कंबल जैसी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, क्योंकि काम नहीं मिलने से उनके सामने भोजन व बीमारी का संकट खड़ा हो गया है। काम नहीं होने से परिवार के लिए भोजन व अन्य जरूरतों का इंतजाम मुश्किल हो गया है। सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। बहरहाल, मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। ...