देवरिया, दिसम्बर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल के समीप सोमवार की रात अजीबो गरीब घटना सामने आई। यहां भीषण ठंड से परेशान एक युवक ने पहले पुआल में आग लगाई और फिर उसमें कूद पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे में था। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक मजदूर है। सोमवार की रात वह मजदूरी कर कहीं से आ रहा था। अभी वह परसा जंगल के समीप पहुंचा था कि ठंड से कांपने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने राहत के लिए पुआल में आग लगाई और फिर साइकिल फेंक कर खुद उसमें कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे आग से बाहर निकाला और फिर एंबुलेंस बुलाकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.