दुमका, जनवरी 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के पीजेएमसीएच में इलाजरत 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हुई है। डाक्टरों का कहना है कि युवक की ठंड लगने से मौत हुई है। बताया जाता है कि सोमवार की रात में एम्बुलेंस चालक ने युवक को इलाज के लिए पीजेएमसीएच भर्ती कराया था। देर रात में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के पाकेट से किसी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला। नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पीजेएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया है। शव की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.