मिर्जापुर, जनवरी 16 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव में बीती रात खेत से घर लौटे युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे भदोही अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज बाजार महंगीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय गोलू सरोज पुत्र हरिहर सरोज रात मझरा गांव स्थित खेत पर गया था। खेत की सिंचाई करने के बाद रात घर आया और सो गया। सुबह अचानक युवक को कुछ ठंड महसूस हुआ तो वह नाश्ता करने के बाद दोबारा सो गया। इसी बीच युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसने घरवालों को बताया। परिजन आनन-फानन में उसे भदोही के खमरिया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृत गोलू दो भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.