नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- सर्दियों के मौसम में मक्की का आटा सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आप मक्की से बाटी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि इसमें मक्के के आटे का देसी स्वाद और राजस्थानी मसालों की खुशबू का बेहतरीन मेल मिलता है। इसे स्टीम करके, तंदूर में या धीमी आंच पर सेंककर तैयार किया जा सकता है। यहां सीखिए इसकी रेसिपी-राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी बनाने की सामग्री -2 कप मक्के का आटा -स्वादानुसार नमक -1 छोटा चम्मच साबुत धनिया -1/4 छोटा चम्मच जीरा -1/2 छोटा चम्मच सौंफ -1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी -1 हरी मिर्च, कटी हुई -1/4 छोटा चम्मच हींग -1 छोटा चम्मच पापड़ खार -1-2 बड़े चम्मच हरा धनिया -1 बड़ा चम्मच घी आलू मसाला के लिए - -1 छोटा चम्मच तेल -1/4 छोटा चम्मच हींग -1/2 छोटा चम्मच जीरा -1/4 कप हरी मटर -1 उबला हुआ आलू -1 हरी मिर...