अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच शहर में बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा रही है। सोमवार को क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड से सटी कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग द्वारा केबिल और पोल पर मरम्मत कार्य कराए जाने के कारण घंटों बिजली नहीं मिल सकी, जिससे लोगों को ठंड में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही आपूर्ति बाधित होने पर घरों में हीटर, गीजर और अन्य विद्युत उपकरण ठप रहे। उधर, लालताल उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में अचानक ब्रेकडाउन हो गया। लाइन के पोर्शन में खराबी आने के चलते विभाग को मरम्मत कार्य कराना पड़ा। इस कारण उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। अचानक कटौती से दुकानों, छोटे उद्योगों और घरों में कामकाज प्रभावित हुआ। कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इन्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.