महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- महराजगंज, निज संवाददाता। ठंड बढ़ने के साथ ही हृदय व सांस के मरीजों की समस्या भी बढ़नी शुरू हो गई है। इसमें लापरवाही घातक हो सकती है। जिला अस्पताल में इन दिनों सीने में दर्द व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में चिकित्सक उनको ठंड से बचाव करते हुए उचित जांच व खानपान, रहन सहन का उचित सलाह दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल से अधिकांश लोगों में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो रही है। इसमें भी कई लोगों का सीना दर्द करना, गैस बनना, सांस फूलना समेत कई परेशानी हो रही है। वहीं खानपान में गड़बड़ी, शारीरिक श्रम नहीं करने से वजन बढ़ने, कोलेस्ट्राल बढ़ने की समस्या पैदा हो रही है। इधर ठंड बढ़ने के साथ हृदय रोग व सांस रोग में समस्या बढ़नी शुरू हो गई है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन कुमार सिंह ने बताया ...