अमरोहा, दिसम्बर 30 -- अमरोहा। घने कोहरे और शीतलहर के बीच यात्रियों संग रोडवेज की आमदनी भी घट गई है। अधिकतर बसें डिपो में ही खड़ी नजर आ रही हैं। विभाग को रोजाना होने वाली 12 लाख रुपये से अधिक की आय बीते कुछ दिनों में नौ लाख रुपये तक आकर सिमट गई है। ठंड के चलते दिल्ली समेत लंबे रूट पर चलने वाली बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्री डिपो तक कम पहुंच रहे हैं। आय में गिरावट आने लगी है। गौरतलब है कि स्थानीय डिपो से 96 से अधिक बसों का प्रतिदिन संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। लेकिन ठंड के बीच यात्री कम निकल रहे हैं नतीजा बसों का संचालन भी गिर गया है। विभागीय आय बुरी तरह प्रभावित हो रही है। एआरएम केसी गौड़ के मुताबिक पहले प्रतिदिन 12 से 13 लाख रुपये का राजस्व आ रहा था जो अब ठंड के बीच घटकर नौ से 10 लाख रुपये पर पहुंच गया है। प्रतिदिन ढाई स...