प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। इस बार ठंड के मौसम में शहरवासी और पर्यटक यमुना की लहरों पर पैडल बोटिंग की सवारी का आनंद ले सकेंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बोट क्लब के लिए 10 नई पैडल बोट खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। बोटों की खरीद के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। वर्ष 2019 में खरीदी गई पैडल बोटें लगातार उपयोग के कारण अब जर्जर हो चुकी हैं। अधिकांश बोट संचालन योग्य नहीं रह गई हैं, जिससे बोटिंग गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। यह भी पढ़ें- विवाह योजना के लिए पोर्टल पर करें आवेदनबोट क्लब की स्थिति बताते हैं कि दो महीने पहले एक बोट अनियंत्रित होकर आगे बढ़ रही थी। बोट क्लब के कर्मचारियों ने पैडल बोट में सवार युवतियों को सुरक्षित बाहर लेकर आए। इसके बाद 2019 में आई पैडल बोट का संचालन रोक दिया गया था। इस घटना के बाद पीडीए ने पुरानी ...