आरा, जनवरी 6 -- शाहपुर। कड़ाके की ठंड में भी शाहपुर का रैन बसेरा खाली रह रहा है। मंगलवार को मुआयना के दौरान सभी बेड खाली पड़े मिले। चार गार्ड की ड्यूटी प्रत्येक छह घंटे की शिफ्ट में बांटी गई है। शाम के पहर ड्यूटी पर तैनात सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहे। 30 बेड के रैन बसेरा में एक भी मजदूर व असहाय आश्रय स्थल पर मौजूद नहीं मिले। मौजूद गार्ड ने बताया कि शाम में दो-तीन मजदूर खाना बनाकर रात में सोने आते हैं। बताया कि अगर मजदूर या कोई ठहरता भी है तो बाहर से खाना खाकर इसमें सोने आते हैं। इसमें खाना नहीं मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.