शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। ठंड में बिजली कटौती से लोगों के हीटर शोपीस बन गए हैं। गुरुवार दोपहर से गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र से कटौती होती रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कटौती से सबसे अधिक समस्या शाम को हुई। शाम होते ही अंधेरा छा गया। करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक बिजली कटौती हुई। जेई कफील ने बताया कि मीटर की टेस्टिंग कार्य होने से समस्या हुई है। वहीं ककरा कलां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आनंदपुरम मोहल्ले में केबल खराब होने से डेढ़ घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली सप्लाई बंद रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या दुकानदारों को हुई,जिन्हें जनरेटर चलाकर कार्य करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.