संभल, दिसम्बर 17 -- ठंड के मौसम में जहां हृदय रोग के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, वहीं संभल जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। हैरानी की बात यह है कि जिला अस्पताल में लंबे समय से न तो हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती है और न ही ईसीजी करने के लिए प्रशिक्षित टेक्नीशियन उपलब्ध है। ठंड बढ़ने के साथ ही सीने में दर्द, घबराहट, सांस फूलने और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में मरीजों को अपेक्षित उपचार नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में फिजीशियन ही हृदय रोगियों को परामर्श दे रहे हैं। ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। प्रशिक्षित टेक्नीशियन न होने के कारण अन्य कर्मचारियों से ही ईसीजी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.