धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, संवाददाता जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह, शाम ठंड का प्रभाव साफ महसूस हो रहा है। मानव शरीर के साथ-साथ पशु भी इस इससे गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। पशुपालकों के लिए यह मौसम चुनौती भरा है। ऐसे में पशुओं के खानपान से लेकर रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ठंड में पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। वे जल्द बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे मौसम में पशुपालन विभाग ने पशुओं की रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। जिला पशुपालन विभाग के डॉ. भीम कुमार ने बताया कि गाय-भैंस जैसी दुधारू पशुओं को सर्दी का सबसे अधिक असर होता है। शरीर के तापमान को सामान्य रखने में ही ऊर्जा खर्च हो जाती है। इस कारण दूध बनने की प्रक्रिया कमजोर पड़ती है। ठंड में निमोनिया, जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं अधिक होती हैं।...