साहिबगंज, जनवरी 22 -- ठंड में ठिठूरते बीत गये स्कूली बच्चों के दिन, नहीं मिला स्वेटर मिथिलेश सिंह साहिबगंज। ठंड बीतने को है , लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब तक स्वेटर नहीं मिल सका है। ऐसा स्वेटर के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना से राशि आवंटित नहीं किये जाने से हुआ है। इसके चलते स्कूली बच्चों को इस बार के ठंड में ठिठूरते हुए स्कूल जाना पड़ा। अब जब ठंड का मौसम कम होने को है, इसके बाद भी विद्यार्थियों को स्वेटर की राशि मिल सकेगा या नहीं और मिलेगी तो कब तक यह बताने वाला भी कोई नहीं है। दरअसल, शिक्षा परियोजना की ओर से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को प्रत्येक साल ठंड से बचाव के लिए स्वेटर या फिर स्वेटर की राशि मिलती थी। लेकिन इस साल यह राशि विभाग ने अभी तक किसी जिला को उपलब्ध ही नहीं कराया है। सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन करने वा...