बरेली, जनवरी 3 -- बरेली। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तत्काल बीईओ के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के माध्यम से प्रधानाचार्यों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वे अभिभावकों को बच्चों को निर्धारित यूनिफार्म जूता, मोजा और स्वेटर पहनाकर ही विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। शासन द्वारा डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म के लिए धनराशि पहले ही भेजी जा चुकी है। निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन और सतत अनुश्रवण भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि ठंड का छात्रों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.