संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की ठंडक राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। ठंड बढ़ी पर अभी न रैन बसेरा शुरू हुआ और न ही अलाव। दूर दराज के लोग हाईवे पर उतरने के बाद रात गुजारने के लिए ठौर की तालश करते हैं। ठंडक के इस मौसम में रैन बसेरा भी अभी बंद पड़ा है। उसकी खिड़कियां टूटी हुई हैं। यहां किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है। इसकी वजह से मुसाफिरों का दर्द और भी बढ़ जाता है।ठंडक के इस मौसम में देर रात के जिले में पहुंचने वाले रात गुजारने के लिए रैन बसेरा की तलाश करते हैं। वह हर हाल में रात गुजारना चाहते हैं। अभी तक मेंहदावल बाईपास चौराहे पर हाईवे के नीचे दस बेड का एक रैन बसेरा होता था और दूसरा बंजरिया मोहल्ले में। हाईवे का रैन बसेरा सौंदर्यीकरण के चलते समाप्त कर दिया गया है। बंजरिया मोहल्ले का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.