गढ़वा, नवम्बर 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में तापमान अचानक गिरने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। दोपहर में चिलचिलाती धूप और सुबह-शाम ठंड से लोगों में बुखार, सर्दी-खांसी और गैस की समस्या बढ़ गयी है। सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में मरीज बढ़ गये हैं। जिले में ठंड व कनकनी में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं लोग लापरवाह बने हुए हैं। सदर अस्पताल में बीते एक सप्ताह से मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। ओपीडी में डॉक्टर के चैंबर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग रही है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड का मौसम आते ही सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी और फ्लू का कहर बढ़ता है। वायरल इंफेक्शन कम तापमान और नमी के करण तेजी से फैलता है। इस मौसम में लोग अधिकांश समय घर के अंदर बिताते हैं। उससे वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में जल्दी फैलता है। लोग रूम हीटर, पारंपरिक बोरसी और अलाव की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.