कन्नौज, फरवरी 2 -- कन्नौज। जिले में अचानक बढ़ी सर्दी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ ही जुकाम, सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका सीधा असर जिला अस्पताल की ओपीडी पर देखने को मिल रहा है, जहां रोजाना मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को हल्की धूप के बाद सोमवार की सुबह तेज धूप निकलते ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 699 मरीजों का पंजीकरण किया गया।करीब 500 पुराने मरीज भी इलाज कराने पहुंचे। कुल मिलाकर ओपीडी में करीब 1200 मरीजो ने अपना इलाज कराया। सोमवार सुबह पर्चा काउंटर से लेकर विभिन्न ओपीडी कक्षों तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन अस्पताल परिसर मरीजों और तीमारदारों से भरा ...