भागलपुर, दिसम्बर 20 -- भागलपुर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। पश्चिमी हिमालय में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में कड़ाके की ठंड और कनकनी बढ़ गई है। गुरुवार की रात से ही सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार का दिन इस सीजन के सबसे ठंडे दिनों में से एक रहा, क्योंकि दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन नहीं हुए। तापमान में आए अचानक बदलाव ने सबको हैरान कर दिया है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दिन का तापमान करीब 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। स्थिति यह रही कि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे खास बात यह रही कि दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर कम होकर महज 3.4 डिग्री रह गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.