औरैया, जनवरी 29 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में गुरुवार को सर्दी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठिठुरन और गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दृश्यता काफी कम हो गई और सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह करीब सात बजे तक कोहरे का असर इतना ज्यादा रहा कि हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर चालकों को सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी से ही रास्ते का अंदाजा लगाना पड़ा। कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बाजार खुलने के समय दुकानदारों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.