अररिया, जनवरी 6 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडलीय क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पछुआ हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे कनकनी काफी बढ़ गई है। तापमान में आई भारी गिरावट ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक मजदूरों को हो रही है।काम की तलाश में उन्हें दिनभर भटकना पड़ रहा है,जिससे परिवार के भरण पोषण में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रखंड के खवासपुर निवासी मो.ताजूद्दीन,शंकर पासवान , तबरेज आदि ने बताया कि ठंड व कोहरे से उनकी कमर टूट गई। काम नहीं मिलने से परिवार का भरण पोषण करने में भी काफी कठिनाई उठानी पड़ रही है। कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को घर में छिपाकर रखना पड़ता है। ताकि वो बीमार नहीं पड़ जाये। कहा कि बाजार में सुबह सुबह जाने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। हालांकि मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.