आरा, जनवरी 3 -- आरा। कड़ाके की ठंड से बचाव को ले डीएम तनय सुल्तानिया ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को छह जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसमें नर्सरी, प्री स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल है। वहीं कक्षा आठ के उपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह दस बजे से पहले और दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्री बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाले विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रखा गया है। मालूम हो कि जिले में कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बने रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.