जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- झारखंड राज्य के साथ ही जमशेदपुर शहर में बढ़ते ठंड के साथ ही कनकनी का कहर जारी है। जमशेदपुर शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है और आने वाले समय ठिठुरन के और बढ़ने की संभावना है। इसका सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव करने की मांग की है। नर्सरी से क्लास 05 तक की कक्षा में पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक और क्लास 06 से क्लास 12 तक की कक्षायें पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक करने की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...