चक्रधरपुर, दिसम्बर 7 -- बंदगांव। कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू ने झरखंड सरकर से मांग करते हुये कहा कि बंदगांव प्रखंड में इन दिनों काफी ठंड पड रही है। इस कारण स्कूल जाने वाले बच्चों पर काफी असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक विद्यालय संचालित किया जाए। उन्होंने कहा काफी ठंड होने के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और स्कूल के अंदर काफी ठंड पड़ रही है। इससे बच्चों को स्कूल के अंदर बैठकर पढ़ने-लिखने में काफी कठिनाई हो रही है। इसीलिए तत्काल समय परिवर्तन किया जाए और बच्चे को सरकार की ओर स्वेटर भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा बंदगांव प्रखंड में काफी गरीब लोग हैं। इस कारण अपने बच्चों को स्वेटर नहीं दे पा रहे हैं। बच्चे जाड़ा में अपनी पढ़ाई सही ढंग से नहीं कर पा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.