नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों को अभी प्रदूषित हवा से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ठंड और कोहरे के चलते दिल्ली की हवा दमघोंटू बनी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली के 10 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में रहा। दिल्ली के लोग 14 अक्तूबर से ही लगातार प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। इस पूरी समयावधि में हवा खराब, अति खराब या फिर गंभीर श्रेणी में रही है। मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते दिल्ली के वायुमंडल में प्रदूषक कण ज्यादा देर तक टिके रह रहे हैं। प्रदूषण के चलते लोगों को खांसी, नाक और गले में खराश, आंखों में जलन जैसी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर दोपहिया वाहन चलाने वाले और सड़कों के किनारे ज्यादा समय बिताने वालों को इसका ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.