सिमडेगा, दिसम्बर 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में बढ़ी ठंड के बाद बच्चों में भी इसका असर देखा जा रहा है। बढ़ी ठंड के कारण बुजुर्ग और बच्चें का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सदर अस्पताल में भी पिछले एक पखवाड़े से सर्दी खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे है। बच्चों को खांसी और बुजूर्गो को सर्दी के साथ साथ बदन दर्द की शिकायतें ज्यादा आने की जानकारी दी गई। अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीज सर्दी खांसी के आ रहे है। हांलाकि जिले में अबतक ठंड के कारण कोई गंभीर मरीज चिंहित नहीं किया गया है। जिले के एक मात्र शिशु रोग अस्पताल राज हास्पिटल में भी सर्दी खांसी से ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़ी है। इधर सदर अस्पताल में मरीजों के लिए कंबल तो दिया जा रहा है। लेकिन अस्पताल पहुंचने वाले परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.