लोहरदगा, नवम्बर 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से की। स्वास्थ्य शिविर में 38 लोगों ने जांच कराई। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलाजी के माध्यम से आधे ख़र्च में करायी गयी। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नि:संकोच आकर स्वास्थ जांच कराकर डाक्टर से सलाह ले। ठंड कम होने के बाद जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। डा कुमुद अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.