पाकुड़, दिसम्बर 14 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। ठंड के समय लोगों को अपने पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पशुपालकों को अपने पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए। ताकि उसका रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और वह स्वस्थ रह सके। पशु चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़िया डॉ़ मनु जायसवाल ने मौसमी बीमारी से रक्षा हेतु उपरोक्त जानकारी पशुपालकों को दी। उन्होंने बताया कि खासकर जाड़े के दिनों में पशुओं के खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खाने में गर्म तासीर की चीजें जैसे सरसों खल्ली, गुड़, हरा चारा, ताजा पानी आदि के साथ दूध देने वाली गायों को कैल्सियम आदि देना चाहिए। उनके गौशाला को रात्रि में शीतलहरी से बचाव हेतु प्रयास करना चाहिए ताकि वह ठंढ से बच सकें। उन्होंने सुकर, बकरी पालकों के लिए दवा पशु चिकित्सा केंद्र में उपलब्ध रहने की जानकारी दी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.