लखीसराय, दिसम्बर 7 -- कजरा। एक प्रतिनिधि सर्दियों में पशुओं का शरीर खुद को गर्म रखने में ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है। अगर यह ऊर्जा संतुलित आहार से न मिले, तो दूध कम बनने लगता है। कई किसान ठंड में जानवरों को सिर्फ सूखा चारा या एक जैसा भोजन देते रहते हैं,जिससे कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल की कमी हो जाती है। यही वजह है कि दूध की मात्रा लगातार गिरती जाती है। पशु चिकित्सक के मुताबिक ठंड के मौसम में आहार में गुड़, चने का बेसन, सरसों की खली और अलसी के केक का मिश्रण जरूर शामिल करना चाहिए। ये चीजें जानवरों को भीतर से गर्मी देती हैं। शरीर को भरपूर ऊर्जा पहुंचाती हैं। इसके साथ कैल्शियम और मिनरल मिक्सचर रोजाना देना चाहिए। पोषक तत्वों की कमी न हो हरे चारे में बरसीम बेहतरीन विकल्प है। लेकिन इसे चार-पांच घंटे सुखाकर ही खिलाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.