पूर्णिया, दिसम्बर 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठंड के मौसम के बीच पूर्णिया जिले में बीते तीन दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि सुबह के समय घना कुहासा अब भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। चार दिन पहले कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा था, लेकिन अब दिन में धूप की तल्खी के साथ मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय घना कुहासा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम में नमी का स्तर भी काफी अधिक रहा। गुरुवार को सुबह आद्रता 96 प्रतिशत और शाम में 72 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.