गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने लोगों जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए और बर्फीली हवाओं के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। जहरीली हवा से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, सोमवार के मुकाबले न्यूनतम पारे में 2.2 डिग्री की वृद्धि रही, लेकिन कोहरा छाने और धूप न निकलने से गलन अधिक महसूस की गई। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक बार फिर रेड जोन में पहुंच गया है। मंगलवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 303 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में हवा की स्थिति थोड़ी बेहतर रही, यहां एक्यूआई 187 दर्ज किया गया है। चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.