बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- सुबह-शाम के साथ रात में ठंड के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। सर्द हवाओं के साथ ठंड और बढ़ती गलन ने कपकपी छुड़ा दी है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है, लेकिन ठंड में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अब शुक्रवार को सुबह से ठिठुरन जैसा मौसम रहा। सूर्यदेव के देरी से दर्शन होने के कारण तेज ठंड का अहसास हुआ। धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। दोपहर के समय कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को सुबह से ठिठुरन जैसा मौसम रहा। गलन के चलते लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। ठंड से लोगों की कपकपी छूटती रही। दिन बढ़ने के साथ मौसम बदलता गया। सुबह आठ बजे धूप निकली, मगर धूप हल्की होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। ठंड से बचाव के लिए लोग ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.