गया, दिसम्बर 27 -- गया जी भीषण ठंड की चपेट में है। दो दिन मामूली राहत के बाद शनिवार को एक बार फिर कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। रात के साथ ही दिन में भी भीषण ठंड की मार से जनजीवन बेहद प्रभावित रहा। शुक्रवार की रात 11 बजे के बाद तो हल्का लेकिन भोर से लेकर सुबह नौ बजे तक भीषण कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। कनकनी व सर्द पछुआ में शनिवार का दिन तो इस सीजन का सबसे सर्द रहा। तीन साल का रिकार्ड टूट गया। साथ ही सूबे में भी गया सबसे ठंडा रहा। आलम यह रहा है कि गया जी शिमला से भी ठंडा रहा। महज 24 घटे में न्यनूतम दो और अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम हो गया। शनिवार को अधिकतम 17.3 और न्यूनतम 5.2 डिग्री रहा। पिछले तीन साल यानी 2024, 2023 और 2022 के दिसंबर में भी कभी भी न्यूनतम तापमान 5.2 से कम नहीं रहा। 2021 में 20 दिसंबर को न्यूनतम 4.1 डिग्री रहा था। शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.