नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- यूपी में ठंड और कोहरा बढ़ने लगा है। बरेली में अत्याधिक ठंड की वजह से जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 20 दिसंबर तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने जिल में कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। वहीं सीतापुर, बदायूं और शाहजहांपुर के बाद अब राजधानी लखनऊ और बाराबंकी में भी स्कूलों का समय बदला है। डीएम के निर्देश अव राजधानी में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। वहीं बाराबंकी में ठंड के कारण आठवीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.