बक्सर, जनवरी 4 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में हाड़ छेदती ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश फिर से जारी करना पड़ा। जिलाधिकारी की तरफ से रविवार को जारी आदेश के मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। ऐसा बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड के चलते प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के मद्देनजर किया गया है। जिलाधिकारी साहिला की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 05 से 08 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है। आठवीं से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक संचालित की जा सकेंगी। प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.