बांका, दिसम्बर 24 -- बांका, एक संवाददाता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बाँका जिला में अत्यधिक ठंड, विशेषकर प्रातः एवं संध्या के समय तापमान में भारी गिरावट तथा घने कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त परिस्थिति में विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत एक एहतियाती आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बाँका जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केंद्रों एवं कोचिंग संस्थानों सहित) में कक्षा 1 से 8 तक सभी कक्षाओं को 31 दिसंबर 2025 तक बंद किया जाता है। पूर्व के आदेश के तहत उच्चतर वर्ग सुबह 10 बजे से 4 बजे तक यथावत चलती ...