गौरीगंज, जनवरी 8 -- अमेठी। संवाददाता जिले में लगातार बढ़ रही ठंड का असर अब फूलों की खेती पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मौसम में गिरते तापमान और कोहरे के कारण गुलाब सहित अन्य पुष्प फसलों में झुलसा व फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए उद्यान विभाग द्वारा किसानों और पुष्प उत्पादकों के लिए आवश्यक एडवायजरी जारी की गई है। जिले के बहादुरपुर, संग्रामपुर,भादर व अन्य ब्लाकों में किसान फूलों की खेती करते हैं। इस समय फसल पर पाले का खतरा मंडरा रहा है। उद्यान विभाग के अनुसार गुलाब की खेती करने वाले किसान इस समय बडिंग का कार्य करें तथा फसलों में नियमित रूप से सिंचाई, निराई और सफाई पर विशेष ध्यान दें। विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड और नमी के कारण गुलाब की पत्तियों में ब्लैक लीफ स्पॉट रोग का प्रकोप देखा जा रहा है, जिसमें पत्तियां झुलसी हुई प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.