हजारीबाग, दिसम्बर 9 -- हजारीबाग। पूरे राज्य में शीतलहरी चल रही है। हजारीबाग में भी शीतलहरी से लोगों की हालत खराब है। यहां पर सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि न्यूयतम 8 डिग्री है। रात में पाला भी पड़ रहा है। ठंड का असर गांव से लेकर शहर तक के लोगों के जनजीवन पर देखा जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की तैयारी और राहत उपाय नाकाफी नजर आ रही हैं। फुटपाथ पर काम करने वाले सभी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। सुबह में धूप निकल रही है पर धूप भी मद्धम हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.