छपरा, जनवरी 4 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ठंड के बढ़ते प्रभाव के कारण केले के पौधों में झुलसा रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस रोग की वजह से केले के पत्ते काले पड़कर गलने लगे हैं और धीरे-धीरे नष्ट होकर गिर जा रहे हैं। पत्तियों के खराब होने से पौधों की वृद्धि रुक गई है, जिससे केले के पौधे कमजोर हो रहे हैं और उनमें लगने वाले फल छोटे आकार के रह जा रहे हैं। इसका सीधा असर केले की पैदावार पर पड़ रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। गाई हरखपुर, रामकोला, चंचलिया, पचड़ौर, संग्रामपुर, भटगाई, सरेया रत्नाकर, रसीदपुर, रामपुर महेश सहित दर्जनों गांवों में केले की फसल इस झुलसा रोग से प्रभावित बताई जा रही है। किसानों के अनुसार, कई खेतों में पौधे पूरी तरह झुलसकर गिर रहे हैं, जिससे तैयार होती फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.