बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। ठंड की चपेट में आने से रविवार की अहले सुबह इलाज के लिए ले जाने के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, मृतक का पुत्र इलाजरत है। मृतक की पहचान प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के वार्ड नंबर-सात निवासी 65 वर्षीय मो. मोजिबुल के रूप में हुई है। मृतक का पुत्र ठंड की चपेट में आकर इलाजरत है। इस संबंध में ग्रामीण चांद राही ने बताया कि मो. मोजिबुल गुरुवार की सुबह ठंड की चपेट में आकर अचेत हो गए थे। परिजनों द्वारा डॉक्टर के यहां ले जाया गया। सुधार होने पर रविवार की सुबह घर से निकलते ही पुनः अचेत होकर शरीर अकड़ने लगा। परिजनों द्वारा इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। पिता को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मृतक का पुत्र मो. मकसूद भी रविवार की सुबह ठंड की चपेट में आकर मूर्छित हो गया। वह अभी इलाजरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.