बुलंदशहर, नवम्बर 30 -- मौसम में बदलाव और तापमान में हो रही गिरावट से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। ठंड बढ़ने से धूप का असर भी कम होने लगा है। सुबह-शाम गलन बढ़ती जा रही है। रविवार को सुबह तेज ठंड का अहसास हुआ। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर के समय कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही रही। इसके बाद फिर मौसम साफ हो गया। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। सुबह-शाम गलन महसूस होने लगी है। सर्द हवाओं के चलते कपकपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार को सुबह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। राहगीर और वाहन चालकों की कपकपी तक छूट गए। सूर्यदेव के दर्शन होने पर ठंड से राहत मिली। दिन बढ़ने के साथ ही गुनगुनी धूप का अहसास हुआ। ठंड से बचाव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.