गुड़गांव, जनवरी 31 -- गुरुग्राम। शहर के लोगों को फिलहाल ठंड और जहरीली हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहने से रातें अब भी काफी ठंडी बनी हुई हैं। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चार फरवरी तक हल्की वर्षा होने से अधिकतम तापमान में कमी आएगी। बारिश के बाद एक बार फिर घना कोहरा और धुंध छाने की संभावना है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने अपील की है कि लोग गर्म कपड़ों का प्रयोग बंद न करें और सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचाव करें। बारिश के दौरान गाड़ी चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें। एक तरफ मौसम का मिजाज बदल रहा है, तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.