सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। जिले में जारी ठंड और पाले ने किसानों की सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। विशेष रूप से लातीदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया और साग जैसी फसलें झुलसा रोग की चपेट में आ गई हैं। इन फसलों की पत्तियों पर भूरे धब्बे उभर आए हैं। जिससे पैदावार में 40-50 प्रतिशत तक कमी हो रही है। आलू की फसल भी इस रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। जिले के रून्नीसैदपुर, बोखड़ा, डुमरा, बेलसंड, परसैनी, परिहार और बथनाहा प्रखंडों में सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में लगी आलू की फसल खराब हो रही है। किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पाला पड़ने के बाद पत्तियां झुलसने लगीं है। अब खनने का समय आ गया है तो नुकसान और बढ़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कम तापमान और नमी की वजह से कवक जनित यह रोग तेजी से फैल रहा है। मध्य जनवरी में लाही का प्रकोप भी बढ़ेगा :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.