कन्नौज, जनवरी 2 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही कोहरे और गलन का असर अब बच्चों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सर्द हवाओं और गिरते तापमान के कारण बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। जिससे जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 418 नए मरीजों का उपचार किया गया, जबकि करीब इतने ही पुराने मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। शुक्रवार को लगभग 40 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ परामर्श के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें अधिकांश बच्चों को खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत थी। एक साल से लेकर आठ वर्ष तक की उम्र के बच्चे अधिक संख्या में इलाज के लिए लाए गए। अस्पताल में तैनात डाक्टरों ने बच्चों की जांच रिपोर्ट और लक्षणों के आधार पर दवाएं दीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.