दरभंगा, नवम्बर 19 -- दरभंगा। घने कोहरे के बीच ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने विंटर सेफ्टी ड्राइव शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ठंड और कम विजिबिलिटी वाले मौसम में ट्रेनों की आवाजाही को सुरक्षित, नियंत्रित और निर्बाध रखना है। कोहरा बढ़ने और तापमान गिरने के साथ रेलवे ट्रैक और प्वाइंट्स पर तकनीकी समस्याओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने सभी महत्वपूर्ण लोकेशन, पुल, कल्वर्ट, प्वाइंट्स और क्रॉसिंग की विशेष जांच शुरू कर दी है। ट्रैक निरीक्षण की आवृत्ति बढ़ा दी गई है, जबकि प्वाइंट्स पर आवश्यक लुब्रिकेशन कर उन्हें सुचारू रखने का काम लगातार जारी है। इस बाबत डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में यात्रियों की सुविधा व संरक्षा के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.